Earthquake News: 6.2 तीव्रता के भूकंप से कांपा उत्तर भारत, दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए तेज झटके

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। शनिवार शाम अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में आए 6.2 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के झटके भारत के कई हिस्सों तक महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में लोगों ने तेज कंपन महसूस किया। अचानक आए झटकों से घबराए लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों की ओर दौड़ पड़े। हालांकि, फिलहाल कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

शाम 6:04 बजे आया भूकंप
नेशनल जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अनुसार, भूकंप शनिवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर आया। इसका केंद्र पूर्वोत्तर अफगानिस्तान के कालाफगान से लगभग 81 किलोमीटर दूर स्थित था। भूकंप की गहराई 215 किलोमीटर दर्ज की गई, जिसके कारण इसके झटके व्यापक क्षेत्र में महसूस किए गए।

कई देशों तक महसूस हुए झटके
भूकंप का केंद्र धरती की सतह से काफी गहराई में होने के कारण इसके झटके पाकिस्तान, भारत के उत्तरी हिस्सों, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान सहित कई देशों में महसूस किए गए।

यह भी पढ़ें -   एमबीपीजी में ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने कराया नामांकन, समर्थकों की रैली से गरमाया छात्रसंघ चुनाव का माहौल

गहरे भूकंप में क्यों कम होता है नुकसान?
भूकंप विशेषज्ञों के अनुसार, जब भूकंप का केंद्र धरती की सतह से अधिक गहराई में होता है तो उसके झटके दूर-दूर तक महसूस किए जाते हैं, लेकिन सतह पर होने वाले नुकसान की संभावना अपेक्षाकृत कम रहती है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद प्रशासन का फैसला

जम्मू-कश्मीर में लोग घरों से बाहर निकले
भूकंप के झटकों के बाद जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में लोग एहतियात के तौर पर घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। यह क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है और यहां समय-समय पर हल्के से मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और फिलहाल किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440