उत्तराखण्ड के इस शहर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। हरिद्वार में मंगलवार को नौ बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.9 मैग्नीट्यड मापी गई है, जिसकी गहराई तकरीबन 10 किलोमीटर थी। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में इसकी तीव्रता तीन से कम रहने के कारण झटके आंशिक रूप से महसूस किए गए। इससे नुकसान की कोई सूचना नहीं है। हरिद्वार जिला प्रशासन ने भूकंप के झटकों को लेकर सभी को अलर्ट किया है। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार भूकंप के झटके दोबारा भी आ सकते हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतूरा ने बताया कि भूकंप के झटकों का केंद्र हरिद्वार रीजन है, लेकिन जिले में यह किस स्थान पर है, इसकी जानकारी सही तौर पर नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया कि भूकंप से जिले में जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। भूकंप के मद्देनजर आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी ने दोपहर बाद बैठक बुलाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब नौ बजकर 41 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमान पर 3.9 बताई जा रही है। भूकंप के झटके को सात सेकेंड तक महसूस किया गया। भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड संवेदनशील है। यहां इस साल 25 अगस्त 2020 को उत्तरकाशी में भूकंप आया था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.4 थी। चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में 21 अप्रैल को भूकंप के झटके महसूस हुए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.3 थी। 13 अप्रैल को बागेश्वर जिले में भी भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 थी। बागेश्वर जोन फाइव में आता है और भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है।

यह भी पढ़ें -   वन्यजीवों के लिए देवदूत बने डॉ. आशुतोष पन्त, टांडा जंगल में बनवाईं 20 जल हौदियां, अब लगाएंगे फलदार पेड़

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440