उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी में लगे भूकंप के झटके, जान-माल का नुकसान नहीं

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तरकाशी/देहरादून। उत्तराखंड में उत्तरकाशी के पास देर रात भूकंप का झटका महसूस किया गया। रात को एक बजकर 28 मिनट पर आए झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी से 23 किलोमीटर पूर्व की दिशा में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में रहा।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार 3.4 तीव्रता का झटका रात एक बजकर 28 मिनट पर महसूस किया गया। उत्तरकाशी से 23 किलोमीटर पूर्व की दिशा में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में भूकंप का केंद्र रहा। स्थानीय लोगों के मुताबिक उत्तरकाशी में देर रात हल्के झटके महसूस किए गए। ज्ञात हो कि इससे पहले पिछले महीने प्रदेश के ही पिथौरागढ़ में भूकंप का झटका महसूस किया गया था। 28 जून को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर पिथौरागढ़ से 55 किलोमीटर उत्तर की दिशा में आए भूकंप की तीव्रता 3.7 दर्ज की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में गुरु हरिकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व पर गूंजे गुरबाणी के शबद, संगत ने ग्रहण किया गुरु का अटूट लंगर
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440