एडू माउंट इंटरनेशनल स्कूल के बच्चें ग्रहण कर रहे घर पर ऑनलाइन शिक्षा

खबर शेयर करें

-15 अप्रैल से कक्षा प्ले से 8 तक के सभी विषयों की सुचारू रूप से चल रही पढ़ाई

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पूरे देश में लगे लॉकडॉउन के कारण स्कूल के बच्चों की शिक्षा पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई पर कोई प्रभाव ना पड़े इसके लिए नगर के कई स्कूलों ने ऑनलाइन के माध्यम से बच्चो की पढ़ाई शुरू कर दी है। इस क्रम में महानगर के बरेली रोड पुरानी आईटीआई के समीप एडू माउंट इंटरनेशनल स्कूल ने अपने स्कूली बच्चांे को घर पर ऑनलाइन के माध्यम से शिक्षा देनी शुरू कर दी है।

प्रिंसिपल श्रीमती नम्रता सेन

स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती नम्रता सेन ने बताया कि विगत 15 अप्रैल से उनके द्वारा ज़ूम एप के माध्यम से कक्षा प्ले ग्रुप से 8 तक के सभी विषयो की पढ़ाई सुचारू रूप से चल रही है पढ़ाई के इस माध्यम से बच्चे अपनी टीचर से लाइव इंटरैक्ट कर रहे हैं और अपनी समस्या भी अच्छे ढंग से टीचर के साथ साझा कर पा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कक्षा सुबह 9 बजे से दिन में 2 बजे तक चल रही है। जिसमें बच्चों को लिए समय समय के अंतराल पर बच्चों को ब्रेक भी दिया जाता है। जिससे बच्चों में पड़ने की जिज्ञासा जगी रहती है। साथ ही बच्चों को कोरॉना जैसी वैश्विक महामारी से बचने के संबंध में जानकारी दी जाती है।

यह भी पढ़ें -   पौधरोपण के साथ पॉलीथीन मुक्त समाज बनाने का भी लें संकल्प : डॉ. आशुतोष पंत
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही साथ बच्चों को व्यावहारिक शिक्षा का ज्ञान भी दिया जा रहा है। जिसमें योग, मुजिक, रायम, शिष्टाचार जीवनमूल्य आदि की भी समय-समय पर जानकारियां दी जा रही हैं। उनका मानना है कि इस वश्विक महामारी के समय अगर विद्यार्थियों को विद्यालय के अनुरूप वातावरण घर पर ही मिलता है तो बच्चे पूर्ण रूप से केंद्रित होकर पढ़ेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   'एक पेड़ माँ के नाम' बना जनआंदोलन, हल्द्वानी में सैकड़ों लोगों ने लिया हर पौधे की देखभाल का संकल्प
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440