दिशा भटकने वाले बच्चों को बाल मित्र थाने के माध्यम से सही दिशा देने का होगा प्रयास: भरणे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस उपमहानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे द्वारा हल्द्वानी परिसर में नवनिर्मित बालमित्र पुलिस थाने का उद्घाटन किया गया। इस थाने का निर्माण उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दिशा निर्देशों एवं मानकों के अनुरूप किया गया है। इसका उद्देश्य उन बच्चों पर से मानसिक तनाव को कम करना है जिन्हें किन्हीं कारणों से पुलिस थाना आना पड़ता है। अनजाने में अपनी दिशा से भटक जाने वाले बच्चों को इन थानों के माध्यम से सही दिशा देने के प्रयास किये जायेंगे। बाल मित्र थाने में एक महिला उपनिरीक्षक दीपा जोशी व एक महिला पुलिस कर्मी की नियुक्ति की गई है। बाल आयोग के सदस्य व बेहतर काउंसलर उपलब्ध होंगे। जो कि बच्चों की काउंसलिंग कर उन्हें अपराध से दूर रखने की कोशिश करेंगे। यहां बच्चों की सुविधा और उनके खेलने के लिए झूलों और खिलौनों की व्यवस्था की गई है। इस थाने के माध्यम से पुलिस अधिकारियों को किशोर न्याय अधिनियम 2015 (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) के अनुरूप कार्रवाई करने व बच्चों के हित में अपनी भूमिका निभानी है। इसके तहत यह सुनिश्चित किया जायेगा कि बच्चों के साथ थानों में मित्रवत व्यवहार किया जायेगा और उनके हितों को प्राथमिकता दी जायेगी। बाल मित्र थाना के लिए सीआइडी और यूनिसेफ की ओर से 21 मानक बनाये गये हैं। उद्घाटन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ जगदीश चंद्र, सीओ लालकुआं सर्वेश पंवार, सीओ यातायात प्रमोद कुमार साह, सीओ हल्द्वानी शांतनु पाराशर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी व्योमा जैन, जिला बाल संरक्षण इकाई सदस्य सुरेंद्र प्रसाद, विमर्श चाइल्ड हेल्पलाइन के विनोद कुमार, कोतवाल अरुण कुमार सैनी, निरीक्षक यातायात राकेश महरा, पीआरओ एसएसपी कैलाश सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   14 जून 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440