सादगी पूर्ण तरीके से मनाया ईद का त्यौहार

खबर शेयर करें

-ईदगाह में मौलाना वासित के साथ मात्र 5 लोगों ने की नमाज अदा
-कोरोना संक्रमण की समाप्ति को मांगी दुआ

समाचार सच, हल्द्वानी। ईद का त्यौहार सादगी पूर्ण तरीके से उत्साह के साथ मनाया गया। कोरोना संक्रमण के चलते सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। ईदगाह में महज पांच लोग ही नमाज में शामिल हुए और लोगों ने घरों में ही नमाज अता की गई। देश में अमन-चौन कायम रहने व कोरोना संक्रमण की समाप्ति की दुआएं की गई। ईद का त्योहार मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सोमवार को सादगी पूर्व वातावरण में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए घरों में ही रहकर मनाया।

ईदगाह में मौलाना वासित ने नमाज अदा कराई। नमाज के वक्त केवल 5 लोग शामिल थे इसके अलावा लोगों ने नमाज भी घरों में ही रहकर अता की। मस्जिदों में भी इमामों ने सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए पांच लोगों संग नमाज अदा की और कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने के लिए दुुआख्वानी की। इस बार प्रशासिनक निर्देशों का पालन करते हुए मस्जिदों पर कोई भी नमाजी नहीं पहुंचा।

जामा मस्जिद में मौलाना शाहिद अली अजहरी, मस्जिद चिराग अली शाह बाबा में मौलाना हयात उल्ला खान, ईदगाह में मौलाना वासित ने ईद नाम पांच लोगों के साथ अता की। ईद के पर्व पर देश में अमनो चेन के साथ ही कोरोना महामारी से मुक्ति की दुआ मांगी गई लॉक डाउन के चलते सगे संबंधी भी एक दूसरे के घरों में पहुंच कर ईद के अवसर पर बधाईयां देने नहीं पहुंच पाए। मोबाइल फोन पर ही एक दूसरे को ईद की मुबारक देने के साथ उनके परिवार के लिए लोगों को मुबारकबाद दी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल; देशभर की संस्कृति का दिखेगा संगम

इस मौके पर घरों में मीठे पकवान बनाए गए। बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। ईद के मौके पर बाजारों में भी बहुत कम संख्या में लोग नजर आए। हालांकि प्रशासन व पुलिस की तरफ से ईद को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: अष्टमी तिथि का श्राद्ध आज, जानें 3 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का हाल
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440