मंगलवार को मनायी जायेगी ईद, पुलिस ने किये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सोमवार को माहे रमजान का 30वां रोजा मुकम्मल हो गया है। ऐसे में आज शाम चांद के दीदार होंगे। जबकि कल मंगलवार को ईद मनाई जाएगी। ईद को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। वहीं पुलिस ने भी ईद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं।

माहे रमजान की 29वीं यानी रविवार को तमाम कोशिशों के बाद भी ईद के चांद का दीदार नहीं हो सका। मरकजी रूयते हेलाल कमेटी के आह्वान पर लोगों ने मस्जिदों, घरों की छतों से चांद देखने का एहतमाम किया, लेकिन ईद का चांद नजर नहीं आया। इसी के साथ सोमवार को 30वां रोजा रखा गया। 30 वां रोजा मुकम्मल होने पर आज शाम चांद देखा जाएगा। साथ ही मंगलवार को खुशियों की ईद मनाई जाएगी। ईद की तैयारियां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरी कर ली हैं। घरों व मस्जिदों की साफ-सफाई कर ली गई है। साथ ही बाजार से खरीददारी भी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट, बारिश के भी आसार

इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने ईद का पर्व शांतिपूर्ण ढ़ंग से मनाने की अपील की है। उनका कहना है कि ईद पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। मस्जिदों व ईदगाह के आस-पास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने ईद का त्यौहार शांतिपूर्ण ढ़ंग से मनाने की अपील की। साथ ही कहा कि फिजा खराब करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440