संपत्ति विवाद में बुजुर्ग मां से मारपीट, बेटा गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून डेस्क। देहरादून के क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर एक बुजुर्ग महिला ने अपने बड़े बेटे और बहू पर मारपीट, गाली-गलौज और घर से बाहर निकालने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने बड़े बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस अन्य आरोपों की भी जांच कर रही है।

टर्नर रोड निवासी सत्या राठौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति आरआर राठौर का 8 मई 2025 को निधन हो गया था। पति की मृत्यु के बाद वह अपने दोनों बेटों के साथ मकान के अलग-अलग हिस्सों में रह रही हैं। महिला का आरोप है कि उनका बड़ा बेटा विश्वदीपक राठौर और उसकी पत्नी बबीता राठौर लंबे समय से मकान पर कब्जे को लेकर उनके साथ विवाद करते रहे हैं।

शिकायत के अनुसार, महिला के पति ने 25 अक्टूबर 2017 को बड़े बेटे और बहू के व्यवहार को देखते हुए उन्हें अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया था। इस संबंध में उनके पति की ओर से पूर्व में एसएसपी देहरादून को भी शिकायत दी गई थी।

यह भी पढ़ें -   शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए छात्र-छात्राएं, मंदिर परिसर में गूंजे नंदा-सुनंदा के जयकारे

महिला ने आरोप लगाया कि पति की मृत्यु के बाद 17 अगस्त 2025 को बेटे और बहू ने उनके साथ कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट की तथा घर से निकालने की धमकी दी। इस मामले की सूचना पुलिस को दिए जाने के साथ मुकदमा दर्ज होने की बात भी महिला ने अपनी शिकायत में कही है।

सत्या राठौर के मुताबिक, उन्होंने अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे, लेकिन आरोप है कि बेटे और बहू ने कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। महिला ने पुलिस के समक्ष अपनी जान-माल को खतरा होने की आशंका भी जताई थी। इसके बाद उन्होंने 3 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर बेटे और बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, हल्द्वानी के ASP समेत 12 अधिकारियों के तबादले

महिला का आरोप है कि 14 सितंबर को एक बार फिर उनके बड़े बेटे विश्वदीपक राठौर ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। शिकायत के आधार पर क्लेमेंटटाउन पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है। साथ ही पूर्व में दी गई शिकायतों और संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों को भी जांच के दायरे में लिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440