हल्द्वानी में आर्थिक तंगी के चलते इलैक्ट्रीशियन ने फांसी लगाकर दी जान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। इलैक्ट्रीशियन ने फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार पांडे निवास, बद्रीपुरा निवासी 40 वर्षीय कृष्ण कुमार कांत इलैघ्क्ट्रीशियन था। बताया जाता है कि गुरूवार की प्रातः चिकित्सक के घर पर काम करने वाली उसकी पत्नी के जाने के बाद वह अपने दो बच्चों के साथ घर पर था। दोपहर में बच्चे पड़ोस में किरायेदार के यहां चले गये। जब कुछ देर बाद बच्चे घर लौटे तो अंदर का नजारा देख उनकी चीख निकल गई। कृष्ण कुमार का शव बिजली की तार के सहारे पंखे में झूल रहा था। बच्चों का शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े और सूचना मृतक की पत्नी व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि कृष्ण कुमार इन दिनों रोजगार को लेकर काफी परेशान था। जिसके चलते वह अक्सर तनाव में रहता था। उसके आत्महत्या करने का कारण आर्थिक तंगी ही माना जा रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतक के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   दोस्ती का जश्न मातम में बदला: घर से मुस्कुराकर निकला हल्द्वानी का आदित्य, चांफी के गधेरे ने छीन ली माता-पिता की दुनिया
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440