समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोशिएशन की ओर से पुलिस लाइन देहरादून मंे महिला पुलिस कार्मियों तथा पुलिस परिवार की महिलाओं के लिए आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अलकनंदा अशोक कुमार अध्यक्ष उत्तराखण्ड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोशिएशन द्वारा समापन किया गया। समापन कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा योगा, सेल्फडिफेन्स, होली संगीत, गढवाली नृत्य, जुम्बा डांस व अन्य रंगारंग कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। उत्तराखंण्ड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोशिएशन को गठित करने का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवार की महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाए बनाकर उन्हें आगे लाना है तथा उत्तराखण्ड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोशिएशन द्वारा किये जा रहे प्रयासों का असर अब दिखने लगा है और हम महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर आगे बढ रहे है। लता रावत द्वारा अलंकनंदा अशोक कुमार अध्यक्ष उत्तराखंण्ड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोशिएशन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पुलिस परिवार के कल्याण के लिए उनके द्वारा किये जा रहे प्रयासों पर उनका आभार व्यक्त किया, साथ ही पुलिस लाइन में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सहयोग प्रदान करने के लिए दून मेडिकल कॉलेज से आये डाक्टरों की टीम, केन प्रोटेक्ट फॉउन्डेशन, सी विग्स संस्था तथा आल इडिण्या वुमेन कान्फेंस का भी आभार प्रकट किया गया तथा भविष्य में भी पुलिस परिवार की महिलाओं के कल्याण के लिए आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की। कार्यक्रम का संचालन आशा सुयाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ सुमिता प्रभाकर (अध्यक्ष केन प्रोटेक्ट फॉउन्डेशन), मदन मोहित भारद्वाज (संस्थापक सी विग्स), राकेश धवन ( अध्यक्ष आल इडिण्या वुमेन कॉन्फ्रेंस), श्वेता चौबे (पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था), सरिता डोबाल (पुलिस अधीक्षक नगर), शाहजहां अंसारी (अपर पुलिस अधीक्षक कार्मिक), जूही मनराल (क्षेत्राधिकारी डालनवाला), अन्य पुलिस अधिकारीगण, पुलिस परिवार की महिलाएं व अन्य परिजन मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












