दो बिजली चोरों के खिलाफ ऊर्जा निगम ने कराया मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ऊर्जा निगम की टीम जो क्षेत्र में हो रही बिजली चोरी रोकने के लिए जगह – जगह चेकिंग कर रही थी इसी दौरान दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों के खिलाफ बिजली चेारी का मुकदमा दर्ज कराया है। उपखंड अधिकारी विद्याभूषण जोशी ने बताया कि छापेमारी के दौरान लामाचौड़ कमलवागांजा में एक व्यक्ति के घर में बिजली चोरी का मामला सामने आया। आरोपी मुकेश सागर के खिलाफ मुखानी थाने में तहरीर दी है। वहीं, दूसरे मामले में टीम ने विनय कुमार निवासी ईसाई नगर नंबर एक को बिजली चोरी करते पकड़ा। उपखंड अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -   खौफनाक वारदात, पति बना कातिल, काट दिया पत्नी का गला, दहशत

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440