30 अक्टूबर तक चरणबद्ध रूप से सड़कों को गड्ढामुक्त करना सुनिश्चित करें : आनन्द बर्द्धन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। अपर मुख्य सचिव,  मुख्यमंत्री आनन्द बर्द्धन ने  सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु एक बैठक ली। बैठक में बरसात तथा अन्य विकास योजनाओं के कारण सड़क पर हुए गड्ढों से यातायात में होने वाली असुविधा तथा जाम की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गयी।

अपर मुख्य सचिव द्वारा निर्देश दिए गए कि लोक निर्माण विभाग व नगर निकायों द्वारा 30 अक्टूबर तक चरणबद्ध रूप से सड़कों को गड्ढामुक्त करना सुनिश्चित करें। बैठक में संबंधित जिलाधिकारियों को सड़कों को गड्ढामुक्त करने से संबंधित साप्ताहिक / नियमित समीक्षा करने तथा प्रगति से शासन को अवगत कराने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण के अतिरिक्त सचिव, वित्त / नगर विकास / आवास / आपदा प्रबन्धन, एम.डी.डी.ए., मुख्य नगर अधिकारी विभागाध्यक्ष लोक निर्माण / आवास उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सोमवार प्रदोष व्रत पर जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440