पर्यावरण प्रेमी महेश ने किये स्कूलों व धार्मिक स्थलों पर 21 से अधिक वृक्षों के पौधे रोपित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पर्यावरण प्रेमी शास्त्री महेश चंद्र जोशी ने हरेला पर्व के मौके पर शनिवार को नगर के विभिन्न स्कूलों व धार्मिक स्थलों पर 21 से अधिक वृ़क्षों के पौधे रोपित किये। आपकों बता दें कि पर्यावरण प्रेमी महेश अभी तक 21 सौ से अधिक वृक्षा रोपण कर चुके हैं।

इस मौके पर उन्होंने वृक्षों को संरक्षण कर पृथ्वी को स्वच्छ एवं हरा भरा रखने का संकल्प लेते हुए कहा कि हरेला पर्व हरियाली का प्रतीक है, इस लिये सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को शुद्ध एवं हरा भरा बनाने में अपना पूर्ण सहयोग करना चाहिए।
पर्यावरण प्रेमी शास्त्री महेश चंद्र जोशी ने बताया कि उन्होंने आज हरेला पर्व पर 21 से अधिक वृक्ष जैसे पीपल, जामुन, आंवला, आम, बरगद व नीम आदि के वृक्षों के पौधों को स्कूलों एवं धार्मिक स्थलों में रोपित किये हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इन रोपित वृक्षों का संरक्षण भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वह आगे भी इसी तरह वृक्षारोपण का कार्यक्रम निरंतर करते रहेंगे। आज हरेला पर्व पर उन्होंने अपने कई युवा साथियों को संकल्प दिलाया कि वह वृक्षारोपण का कार्यक्रम को आगे बढ़ाते रहेंगे और वृक्षारोपण के बारे में जागरूक करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए जनमानस को प्रेरित करेंगे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440