समाचार सच, हल्द्वानी। डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय में कोविड-19 के भर्ती रोगियों की स्थिति को जानने और अन्य सूचनाओं व शिकायतों के लिये हेल्पलाईन सेवा की स्थापना करते हुए नंबर जारी कर दिया है। उक्त हेल्पलाईन सेवा 18 अगस्त से 24 घंटे सातों दिन के लिये शुरू हो जायेगी।
उक्त जानकारी देते हुए राजकीय मेडिकल कालेज के जनसम्पर्क अधिकारी आलोक उप्रेती ने बताया कि प्राचार्य डा0 सी0पी0 भैसोड़ा ने एक हेल्पलाईन नंबर 05946-234204 स्थापित किया। उन्होंने बताया कि इस नियंत्रण कक्ष में स्थापित हेल्पलाईन नंबर में 24×7 के आधार पर कार्य करने के लिए कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है, जो 18 अगस्त से प्रतिदिन प्रत्येक पाली में हेल्पलाईन दूरभाष संख्या में आने वाली समस्त सूचनाओं शिकायतों व सुझावों को एकत्रित करेंगे। उप्रेती ने बताया कि उक्त नियंत्रण कक्ष में स्थापित हेल्पलाईन का प्रभारी चन्द्रशेखर गुरूरानी कम्प्यूटर प्रोग्रामर को बनाया गया है। जो प्राचार्य व चिकित्सा अधीक्षक के दिशा-निर्देशों में कार्य करेंगे।
इधर प्राचार्य डा0 सी0पी0 भैसोड़ा ने बताया कि डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में नियंत्रण कक्ष में हेल्पलाईन दूरभाष संख्या को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस व कोविड के भर्ती रोगियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या, शिकायत अथवा सुझाव हो तो उसे जारी हेल्पलाईन संख्या 05946-234204 में बता सकता है। जिससे वहॉ पर बैठे कर्मचारियों द्वारा संबंधित विभाग अथवा चिकित्सक या अधिकारी को बताया जायेगा और उक्त शिकायत अथवा सूचना का निराकरण त्वरित होगा। हमारा उद्देश्य चिकित्सालय में भर्ती कोरोना के संक्रमित रोगियों को बेहतर से बेहतर ईलाज देना है और हमारे चिकित्सक इसमें दिनरात लगे है। इसी क्रम में रोगियों के तिमारदारों अथवा अन्य सरकारी विभागों को भी सूचनाएं आसानी से प्राप्त किये जाने के लिए यह हेल्पलाईन नंबर 05946-234204 जारी किया गया है। आशा है कि आमजन मानस को इससे लाभ मिलेगा।






सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



