समाचार सच, हल्द्वानी। प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना को देखते हुए अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा ने आगामी 14 मई को भगवान परशुराम की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। यह जानकारी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए महासभा की ओर से 14 मई को भगवान परशुराम की जयंती पर होने वाला कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। इस कार्यक्रम के लिए महासभा द्वारा वृहद रूप से तैयारियां की जा रही थी। लेकिन संक्रमण की स्थिति नियंत्रित न हो पाने के चलते अंतिम समय में इसे स्थगित करना उचित समझा गया। उन्होंने बताया कि स्थिति सामान्य होने पर आगामी समय में महासभा भगवान परशुराम जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाएगी। विशाल शर्मा ने महासभा की नगर इकाइयों से अपील की है कि वे 14 मई को परशुराम जयंती पर हवन जरूर करें। साथ ही इस दिन कोरोना महामारी की वजह से परेशान हो रहे ज़रूरतमंद लोगों की सेवा करें। कहा कि हमारी यह मांग बरकरार रहेगी कि सरकार परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश एवं कर्मकांड पंडितों के लिए मानदेय की घोषणा करे। इस मांग को समय-समय पर ब्राह्मण महासभा की तरफ से उठाया जाता रहेगा। सरकार का दायित्व बनता है कि वे ब्राह्यण हितों की रक्षा करे और उन्हें उचित मान सम्मान दे। अगर हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव के समय सभी ब्राह्मण एकजुट होकर चुनाव का विरोध करेंगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












