चीकू का हर भाग स्वास्थ्य लाभों से भरा है इसके पत्ते, जड़ और छाल को औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। चीकू दिखने में आलू जैसा एक स्वादिष्ट फल है। चीकू को सपोटा के नाम से भी जाना जाता है। इस फल की अपनी एक अलग खासियत और स्वाद है। जिसकी वजह से लोग इसे खाना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि चीकू को सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं इस फल के पेड़ का भी इस्तेमाल स्वास्थ्य की कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। चीकू में विटामिन-बी, सी, ई और कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैंगनीज, फाइबर, मिनरल और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। चीकू का हर भाग स्वास्थ्य लाभों से भरा है इसके पत्ते, जड़ और छाल को औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। चीकू के सेवन से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। दरअसल चीकू में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर की कमजोरी को दूर करने में मददगार माने जाते हैं। चीकू को डाइट में शामिल कर वजन को कम किया जा सकता है। जिन लोगों को पेट गैस की समस्या रहती है उनके लिए चीकू का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। तो चलिए आज हम आपको चीकू से मिलने वाले लाभों के बारे में बताते हैं।

चीकू खाने के फायदे

वजन
चीकू के सेवन से मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल किया जा सकता है। चीकू में पाए जाने वाले पोषक तत्व पेट को लंबे समय तक भरा हुआ एहसास कराने का काम कर सकते हैं। जिससे भूख कम लगती है और वजन को आसानी से कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -   देहरादून DAV छात्रसंघ चुनाव में ABVP का परचम, नवदीप राणा बने अध्यक्ष

कैंसर
चीकू में एंटी-कैंसर गुण पाए गये हैं। चीकू और इसके फूल के अर्क को ब्रेस्ट कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मददगार माना जाता है। चीकू के मेथनॉलिक अर्क में कैंसर के ट्यूमर को बढ़ने से रोकने के गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -   चंपावत कैंपस में निर्दलीयों का दबदबा, भानु तड़ागी ने ABVP प्रत्याशी को 536 वोट से हराया

एनर्जी
चीकू को एनर्जी का अच्छा सोर्स माना जाता है. इसमें मौजूद कार्बाेहाइड्रेट शरीर को एनर्जी देने का काम कर सकते हैं। जिन लोगों को एनर्जी की कमी महसूस होती है उनके लिए चीकू का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

पाचन
चीकू में मौजूद टैनिन एटी-इंफ्लामेटरी की तरह काम करते हैं। यह प्रभाव पाचन तंत्र संबंधी समस्याओं जैसे फूड पाइप में होने वाली सूजन, पेट गैस, पेट दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं।

दिमाग
अनिद्रा, अवसाद और चिंता से गुजर रहे लोगों को चीकू का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद तत्व दिमाग को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद कर सकते हैं।

त्वचा
चीकू को त्वचा के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन-ई, ए और सी त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसमें मॉइस्चराइजिंग गुण भी पाए जाते हैं जो त्वचा को रुखेपन से बचाने में मदद कर सकते हैैं। 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440