प्रतिदिन मंदिर जाएंगे तो इन संकटों से रहेंगे दूर और मिलेगा लाभ

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। मंदिर का अर्थ होता है- मन से दूर कोई स्थान। ‘मंदिर’ का शाब्दिक अर्थ घर भी होता है। देवालय, शिवालय, रामद्वारा, गुरुद्वारा, जिनालय सभी का अर्थ अलग अलग होता है। मंदिर को अंग्रेजी में टेम्पल नहीं कहते हैं।

आजकल देखा गया है कि घर के पास ही मंदिर है फिर भी लोग बाहर से ही नमस्कार करते हुए निकल जाते हैं। वे समझते हैं कि बस इतने से ही हमारा कर्तव्य पूरा हो गया। तर्क देते हैं कि मन में श्रद्धा होना चाहिए बस। यदि ऐसा ही है तो मंदिर की जरूरत क्या? दरअसल, लोग मंदिर के पीछे छिपे विज्ञान और अध्यात्म को नहीं जानते। मंदिर हमें हर तरह के संकट से बचाता है साथ ही प्रतिदिन मंदिर जाने के कई लाभ है। आओ जानते हैं क्या है वे संकट और लाभ।

कौन कौन से संकटों से बचाता है मंदिर?

आकस्मिक घटना-दुर्घटना – यदि आप प्रतिदिन मंदिर जा रहे हैं तो आप अपने जीघ्वन में आने वाली उन घटनाओं से बच सकते हैं जो कि आकस्मिक आती है जैसे दुर्घटना, हत्या, आत्महत्या जैसी नकारात्मकता आपकी जिंदगी से दूर रहेगी।

भूत-पिशाच – मंदिर जाने वाले व्यक्ति के मन में भरपूर सकारात्मकता और आध्यात्मिक बल होता है जिसके चलते उसके आस-पास नकारात्मक ऊर्जा उसके पास फटकती भी नहीं है। आप इस उर्जा को भूत, पिशाच या प्रेत भी कह सकते हैं। मंदिर जाने वाला भयघ्मुक्त जीवन जिता है।

यह भी पढ़ें -   एक कप ब्लैक कॉफी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित होती है

ग्रह बाधा – यदि आप प्रतिदिन मंदिर जाते हैं तो आप पर किसी भी प्रकार के ग्रह और नक्षत्रों का कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। ग्रहबाधा से आप मुक्त रहते हैं। मंगल दोष, शनि या अन्य किसी ग्रह की बाधा है, साढ़े साती, अढ़ाय्या या राहु की महादशा चल रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं।

रोग या बीमारी – मंदिर में जाकर आप मंदिर के नियमों का पालन करते हैं। व्रत, उपवास और पाठ में विश्वास करते हैं, सोच-समझकर आहार-विहार करते हैं तो आपको किसी भी प्रकार का रोग या बीमारी नहीं होगी।

दुख या शोक – मंदिर जाकर मन में विश्वास और आत्मबल का संचार होता है जिसके कारण मन में किसी भी प्रकार का दुख या शोक नहीं रहता है। व्यक्ति सभी परिस्थिति में समभाव से रहता है। समभाव अर्थात न तो भावना में बहता है और न ही कठोर होता है। हर परिस्घ्थिति उसके लिए सामान्य होती है।

कोर्ट-कचहरी-जेल – मंदिर जाने से व्यक्ति में सही और गलत को समझने की क्षमता होती है। वह किसी भी प्रकार की फालतू लड़ाई झगड़े में नहीं पड़ता है। जैसे रास्ते में पड़े पत्थर या गड्डे को देख लेने के बाद हम अपनी गाड़ी को उससे बचाकर निकाल ले जाते हैं उसी तरह व्यक्ति अपनी जिंदगी को समझदारी से गड्डों से बचा ले जाता है।

तंत्र, मारण-सम्मोहन-उच्चाटन – मंदिर जाने वाले व्यक्ति का कोई शत्रु किसी बुरी विद्या के माध्यम से कुछ भी बिगाड़ नहीं सकता है। बहुत से व्यक्ति अपने कार्य या व्यवहार से लोगों को रुष्ट कर देते हैं, इससे उनके शत्रु बढ़ जाते हैं। कमजोर शत्रु हमेशा सामने की लड़ाई नहीं लड़ते हुए पीठ के पीछे ऐसे कार्य करते हैं जिनको अंधविश्वास की श्रेणी में रखा जाता है। मंदिर जाने वाले लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ तेज, 251 लोगों का सत्यापन, 63 पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई, घ्26,750 का जुर्माना

कर्ज से मुक्ति – मंदिर जाने वाले व्यक्ति के जीवन में कभी ऐसे संकट नहीं आते हैं कि वह कर्ज में डूब जाए। थोड़ा बहुत कर्ज होता है तो कोई फर्क नहीं। कर्ज भी सोच समझकर लें। यदि ज्यादा है तो उसके चुकता होने के निश्चित ही मंदिर से ही रास्ते निकलते हैं। मन मंदिर में विश्वास है तो इस बाधा व्यक्ति मुक्त हो जाता है।

नौकरी और रोजगार – आप बेरोजगार है या आपका व्यापार नहीं चल रहा है तो निश्चित ही आपको प्रतिदिन मंदिर जाना चाहिए। आपको जल्द ही सफलता मिलेगी। हालांकि जो प्रतिदिन मंदिर जाकर प्रार्थना और पूजा पाठ करता है उसके साथ यह समस्या नहीं रहती है। होती भी है तो वह दिमाग पर बोझ नहीं लेकर कर्म करता जाता है और सफल हो ही जाता है।

तनाव या चिंता – बहुत से लोगों को अनावश्यक भय और चिंता सताती रहती है जिसके कारण वे तनाव में रहने लगते हैं। तनाव में रहने की आदत भी हो जाती है जिसके चलते व्यक्ति कई तरह के रोग से भी घिर सकता है। लेकिन मंदिर जाने वाले के दिल और दिमाग में ये सब नहीं रहता है।

गृहकलह – प्रतिदिन मंदिर जाने वाले में मन और मस्तिष्क में कलह या क्रोध नहीं होता है। घर के दूसरे सदस्य यदि उससे झगड़ा करते हैं या घर में गृहकल हो रही है तो वह उसे समझदारी से हेंडल कर माहौल को खुशनुमा बना देता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440