चमोली के माणा में एवलॉन्च: अब तक 50 मजदूरों का रेस्क्यू, 4 की मौत, 5 की तलाश जारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, चमोली। उत्तराखंड के माणा में आए हिमस्खलन के बाद दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है। अब तक 50 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जिनमें से 4 की मौत हो गई, जबकि 23 मजदूरों का इलाज चल रहा है। अभी भी 5 मजदूर ग्लेशियर के मलबे में दबे हुए हैं, जिनकी तलाश के लिए सेना और अन्य बचाव दल पूरी ताकत से जुटे हुए हैं।

पीआरओ रक्षा देहरादून लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि सेना की आइबेक्स ब्रिगेड के नेतृत्व में युद्ध स्तर पर सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। स्थितियां बेहद कठिन हैं, लेकिन बचाव दल का हौसला बुलंद है। सड़कें अवरुद्ध होने के कारण 6 हेलीकॉप्टरों को तैनात किया गया है, जिनमें भारतीय सेना और वायुसेना के चीता हेलीकॉप्टरों के साथ एक नागरिक हेलीकॉप्टर भी शामिल है।

अब तक का रेस्क्यू अपडेट
-33 मजदूरों को पहले दिन (शुक्रवार) रेस्क्यू किया गया।
-शनिवार को 17 और मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया।
-अब तक कुल 50 मजदूरों का रेस्क्यू हो चुका है।
-इनमें से 4 की मौत हो गई, जबकि 23 मजदूरों का इलाज जारी है।
-अभी भी 5 मजदूर मलबे में दबे हुए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
-आर्मी के स्निफर डॉग्स और हाई-टेक उपकरण तैनात

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार | करवा चौथ आज, शाम 5:50 से 7 बजे तक पूजन का मुहूर्त; रात 8:02 बजे चंद्रोदय का समय, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत और बचाव कार्यों की सराहना की है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार हालात की जानकारी ले रहे हैं। दिल्ली से सेना की जीपीआर (ग्राउंड पेनेट्रेशन रडार) मंगवाई गई है, जो बर्फ के नीचे दबे मजदूरों का पता लगाने में मदद करेगी। साथ ही, आर्मी के स्निफर डॉग्स और 3 टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।

यह भी पढ़ें -   करवाचौथ से पहले उजड़ा सुहाग, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत; चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

गौरतलब है कि शुक्रवार को चमोली के माणा में BRO के लिए काम कर रहे 55 मजदूर एवलॉन्च की चपेट में आ गए थे। पहले दिन 33 मजदूरों को रेस्क्यू किया गया था, जबकि शनिवार को 17 और मजदूर निकाले गए। हालांकि, 4 मजदूरों की जान नहीं बचाई जा सकी।

अब पूरा फोकस बाकी 5 मजदूरों को सुरक्षित निकालने पर है। सेना, ITBP और SDRF की टीमों ने अभियान को अंतिम चरण में तेज कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440