उत्तराखण्ड के विश्वविद्यालयों और पीजी कॉलेजों में परीक्षाएं एक जुलाई से

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड के विश्वविद्यालयों और पीजी कॉलेजों में परीक्षाएं एक जुलाई से प्रारम्भ होंगी। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा डेडलाइन के अनुसार कॉलेजों को सात जून तक पाठ्यक्रम पूरा करने के निर्देश दिये गये है। एक अगस्त से अध्ययनरत छात्रों की कक्षाएं प्रारम्भ होंगी और एक सितंबर में नए छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।

यह भी पढ़ें -   अंबा हल्दी औषधीय गुणों का खजाना

गौरतलब है कि राज्य के उच्च शिक्षण संस्थान लॉकडाउन के चलते मार्च से बंद हैं। जबकि वर्तमान में विभाग के निर्देश पर ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई करवाई जा रही है। अब परीक्षा की तिथि नजदीक आने पर विभाग द्वारा पाठ्यक्रम पूरा करने, परीक्षा आयोजित करने से लेकर नए सत्र की कक्षाओं के लिए डेडलाइन तय की है।

इधर प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा आनंद वर्द्धन के अनुसार विश्वविद्यालयों और पीजी कॉलेजों की परीक्षाएं एक माह में सम्पन्न करवाई जायेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षायें ऑफलाइन माध्यम से की जायेंगी। उन्होंने बताया कि अब परीक्षा से पूर्व कक्षाएं संचालित होने की भी बहुत कम संभावनाएं हैं, अगर यदि केंद्र सरकार अनुमति देती है तो राज्य सरकार छात्रों के लिये कुछ दिन कॉलेज खोलने की अनुमति दे सकती है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440