अवैध शराब पर आबकारी का डंडा चला

खबर शेयर करें

सैकड़ों लीटर शराब बरामद, लाहन व भट्टियां की नष्ट

समाचार सच, हल्द्वानी। आबकारी विभाग की टीम ने भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद करने के साथ ही लाहन व भट्टियों को नष्ट किया है। जबकि तस्कर फरार हो गये। इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है।

आबकारी विभाग की टीम इन दिनों अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाये हुए है। इस अभियान के तहत विभागीय टीम ने पीपल पड़ाव रेंज में अभियान चलाया था कि तभी अदवा नाला के पास एक पेड़ पर बने मकान में भट्टी लगी हुई दिखी। जिस पर अवैध शराब बनाई जा रही थी। इस पर टीम ने जब घेराबंदी की तो वहां से तीन लोग नाला पार करके फरार हो गये। मौके से टीम को 115 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। टीम ने मौके पर 700 किलो लाहन के साथ ही दो भट्टियों को भी नष्ट कर दिया।

आस-पास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि यहां ऊधमसिंह नगर के अर्जुनपुर व बिन्दुखेड़ा के लोग भट्टियां लेकर आते हैं और अवैध शराब बनाने का काम करते हैं। फरार तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें -   35 हजार पौधों का लक्ष्य लेकर चल रहा हरित अभियान, बच्चों से लेकर ग्रामीणों तक बांटे जा रहे फलदार पौधे: डॉ. आशुतोष पंत

टीम में आबकारी निरीक्षक महेंद्र बिष्ट, पूरन जोशी, हरीश जोशी, एसआई मोहन सिंह कोरंगा, सिपाही आनंद दोसाद, महेश लोहनी, जगत सिंह, धीरेंद्र कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 22 जुलाई 2026, बुधवारI जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440