उक्रांद महानगर महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी गठित

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल महानगर ईकाई देहरादून की महानगर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती किरन रावत कश्यप ने महानगर महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की प्रथम सूची जारी करते हुये कहा कि देहरादून के सौ वार्डो में महिला प्रकोष्ठ संगठन को मजबूत करेगा। प्रकोष्ठ महिलाओं के अधिकारियों के लिये हमेशा संघर्षरत रहेगा। महिला उत्पीड़न को बर्दाश्त नही करेगा। आगामी विधान सभा चुनाव के मध्यनजर महानगर संगठन को वार्ड स्तर तक मजबूती प्रदान की जायेगी। किरन रावत कश्यप ने महिला प्रकोष्ठ का गठन करते हुये पहली सूची जारी की। महानगर अध्यक्ष श्रीमती किरन रावत कश्यप, महानगर उपाध्यक्षा श्रीमती आशा पयाल, श्रीमती सविता कश्यप, महानगर महामंत्री श्रीमती मीनाक्षी सिंह, राजेंद्रजीत सक्सेना, महानगर संगठन मंत्री श्रीमती नेहा पंखोली, कोपल सिंघल, सह संगठन मंत्री श्रीमती नीलम, गार्गी रौतेला, महानगर प्रचारमंत्री कु नीलम रावत, कु०पूजा महर, सह प्रचार मंत्री कु० आज्ञा सिंघल,शोभा तड़ियाल, संयुक्त मंत्री श्रीमती योगिता पांडे, प्रेमादेई, महानगर कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सोनबाला रावत, पूनम धीमान, संगीता जायसवाल, सुनीता सैनी नियुक्त की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती किरन रावत कश्यप ने की। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी, लताफत हुसैन, जय प्रकाश उपाध्याय, राजेश्वरी रावत, सीमा रावत, प्रमिला रावत, पंकज रतूड़ी, राजेन्द्र नेगी,पीयूष सक्सेना आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   2027 से पहले सियासी भूचाल! 18 बड़े नेताओं की एंट्री का दावा, कांग्रेस ने बढ़ाया चुनावी पारा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440