समाचार सच, हल्द्वानी। नगर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था पटरी पर लाने की कवायद फिर शुरू हो गई है। इसके लिए पुलिस ने ऑटो व ई-रिक्शा संचालन के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं। इन नियमों को तोड़ने वालों पर पुलिस कार्यवाही करेगी।
नगर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था लाख प्रयासों के बाद भी सुधरती नहीं दिख रही है। इसे लेकर पुलिस समय-समय पर नए-नए प्रयोग करती रहती है। लेकिन नगर को जाम जैसी समस्या से निजात नहीं मिल पाती है। अब पुलिस ने नगर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को कायम रखने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। टीआई राजेश मेहरा ने बताया कि यातायात व्यवस्था पटरी पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके चलते मंगल पड़ाव से लेकर बेस अस्पताल के बीच ऑटो व ई-रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। कहा कि इस क्षेत्र में जाम की समस्या अधिक उत्पन्न हो रही है। अब यदि कोई ऑटो व ई-रिक्शा इस रूट पर चलता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसे देखते हुए मंगल पड़ाव से वाया लाईन नंबर एक बनभूलपुरा, स्टेशन रोड होते हुए तिकोनिया से काठगोदाम के लिए ऑटो संचालित करने का रूट तय किया गया है। कालाढूंगी रोड में भी अब ऑटो चालक कालाढूंगी चौराहे तक नहीं आ पाऐंगे। सभी ऑटो स्टैंड में ही खड़े करने होंगे। टीआई ने बताया कि ट्रैफिक लाईट वाले स्थलों में तीस मीटर पर ऑटो व ई-रिक्शा के सवारी बैठाने व उतारने पर प्रतिबंध लगाया गया है। कहा कि नियमों को तोड़ने वाले पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और परमिट निरस्त कर दिया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















