समाचार सच, देहरादून। आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। पार्टी ने मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में दस प्रदेश उपाध्यक्ष, चार महासचिव, छह सचिव, चार प्रदेश प्रवक्ता और 70 विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किए हैं।
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्मोहन नेगी ने बताया कि अगले विधानसभा चुनाव में युवा सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में कार्यकारिणी में जिला और बूथ स्तर पर भी पद सृजित किए जाएंगे, जिससे पार्टी की नीतियां घर-घर पहुंच सकें।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


