डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होगा “एक्सप्लोर उत्तराखंड”

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से भारत का प्रमुख रियल लाइफ एंटरटेनमेंट चैनल डिस्कवरी ‘’एक्सप्लोर उत्तराखंड’’ हेल्थ एण्ड वेलनेस व एडवेंचर टूरिज्म विषय पर एक नई डाक्यूमेन्ट्री फिल्म प्रस्तुत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 20 फरवरी से डिस्कवरी चैनल पर प्रकाशित होने वाली फिल्म में साहसिक खेलों से उत्तराखंड में मिलने वाले रोमांच को दर्शाया जाएगा। इसके साथ ही इस खास कार्यक्रम में दर्शकों को उत्तराखंड की सुंदरता के साथ आश्चर्यजनक दृश्यों को देखने का मौका मिलेगा। प्रीमियर के लिए तैयार होने वाली फिल्म आध्यात्मिक योग स्थलों और रोमांच से भरे साहसिक खेलों की खोज करती है। एडवेंचर टूरिज्म पर बनी डाक्यूमेन्ट्री फिल्म 20 फरवरी को डिस्कवरी एसडी, डिस्कवरी एचडी वर्ल्ड, टीएलसी (एसडी और एचडी वर्ल्ड) में 7 बजे और डी तमिल व टर्बाे आईएनडी में सांय 8 बजे प्रसारित किया जायेगा। वहीं योगा व वेलनेस पर बनी डाक्यूमेन्ट्री फिल्म 21 फरवरी को डिस्कवरी एसडी, डिस्कवरी एचडी वर्ल्ड में सांय 7 बजे और डी तमिल में 8 बजे प्रसारित किया जायेगा। इन दोनों फिल्मों का पुनः प्रसारण उपरोक्त चैनलों में 27 व 28 फरवरी को किया जायेगा।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि, हेल्थ वेलनेस व रोमांच से भरे साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने कई आयोजन कराये हैं। हम लगातार राज्य को विश्व मानचित्र में पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   मतदाता सूची को लेकर प्रशासन की बड़ी अपील, नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं… नाम नहीं कटेगा, पहले मिलेगा पूरा मौका
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440