कार्मिकों की पदोन्नति पर हर्ष व्यक्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ ने विभाग में कार्मिकों की पदोन्नति पर हर्ष व्यक्त किया है। संघ के महामंत्री सुरेश चंद्र भट्ट ने बताया कि श्री मोहन सिंह स्युनरी को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, श्री रणजीत सिंह बुदियाल को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं श्री विनोद कुमार को प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गईं है। श्री भट्ट ने कहा कि इसके लिए संघ महानिदेशक सूचना का आभार व्यक्त करता है। संघ द्वारा महानिदेशक सूचना से शासन स्तर पर कार्मिकों के लंबित मामलों का शीघ्र समाधान के लिए प्रभावी कार्यवाही करने की अपील की है। संघ द्वारा सभी कार्मिकों को पदोन्नति मिलने पर बधाई दी है। संघ के अध्यक्ष भुवन जोशी, उपाध्यक्ष सुषमा, संयुक्त मंत्री प्रशांत रावत, अंकित चौहान सहित सभी पदाधिकारियों ने भी पदोन्नत हुए कार्मिकों को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें -   24 घंटे का खतरा! 21 राज्यों में मौसम का कहर, 80KM/H की रफ्तार से आएगा तूफानी अंधड़, IMD का बड़ा अलर्ट

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440