उत्तराखंड पुलिस में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल, 15 IPS अधिकारियों के दायित्व बदले

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड शासन ने लंबे समय से चर्चा में चल रहे IPS अधिकारियों के तबादलों पर आज विराम लगाते हुए बड़े स्तर पर नियुक्तियों और दायित्व परिवर्तन की सूची जारी कर दी है। सूची में कुल 15 वरिष्ठ अधिकारियों को नए पदों पर तैनाती दी गई है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण नियुक्ति IPS तृप्ति भट्ट की है, जिन्हें अपर सचिव गृह विभाग बनाया गया है। वे इसके साथ ही फायर सर्विस में पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगी। इससे पूर्व यह जिम्मेदारी IPS निवेदिता कुकरेती के पास थी।

जारी आदेश के अनुसार कई अन्य अधिकारियों के दायित्वों में भी परिवर्तन किया गया है। IPS विम्मी सचदेवा से पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय का दायित्व वापस लेते हुए नई तैनाती दी गई है। वहीं नीरू गर्ग को PAC/ATC से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें -   आज नैनीताल पहुँचेंगे सीएम धामी, मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जारी

IPS कृष्ण कुमार वीके को पुलिस महानिरीक्षक CID के पद से मुक्त किया गया है, जबकि इस पद का दायित्व अब IPS अरुण मोहन जोशी संभालेंगे। मुख्तार मोहसिन को पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस से हटाकर जीआरपी का कार्यभार दिया गया है।

इसके अतिरिक्त, करन सिंह नगन्याल को पुलिस महानिरीक्षक कारागार की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। IPS नीलेश आनंद भरणे को पुलिस महानिदेशक PAC का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं सुनील कुमार मीना से पुलिस महानिरीक्षक जीआरपी की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।

यह भी पढ़ें -   कांग्रेस पर सीएम धामी का प्रहार—लैंड जिहाद व यूसीसी को लेकर विपक्ष की मंशा पर उठाए सवाल

अधिकारी योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय नियुक्त किया गया है। वे पहले से ही पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। निवेदिता कुकरेती को पुलिस उपमहानिरीक्षक SDRF तैनात किया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में—
यशवंत सिंह सेनानायक IRB प्रथम रामनगर
रामचंद्र राजगुरु पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय
IPS सरिता डोभाल को पुलिस अधीक्षक ATS का अतिरिक्त प्रभार
हरीश वर्मा सेनानायक 40वीं वाहिनी PAC हरिद्वार

इस बड़े पैमाने के फेरबदल को उत्तराखंड पुलिस प्रशासन में कार्यप्रणाली सुदृढ़ करने और दायित्वों के सुविचारित पुनर्वितरण के रूप में देखा जा रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440