ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में कई परिवारों की फैमिली काउंसलिंग की गई, 02 प्रकरणों का किया सफल निस्तारण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भटट द्वारा नैनीताल पुलिस के सभी थाना प्रभारियों/प्रभारी महिला समाधान केंद्र/महिला सैल को महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्रार्थना पत्रों को समय से जॉच कर उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में आज सोमवार को एसएसपी पंकज भट्ट एच्छिक ब्यूरो सदस्य प्रो0 श्रीमती प्रभा पन्त, मनोचिकित्सक/कांउसलर डॉ0 युवराज पन्त व प्रभारी महिला समाधान केन्द्र श्रीमती सुनीता कुवंर की उपस्थिति में महिला ऐच्छिक व्यूरों में कुल 06 प्रकरणों में काउन्सिंलिंग करायी गयी, जिनमें से 02 प्रकरणों का निस्तारण (राजीनामा) किया गया तथा 03 प्रकरणों में आवेदकों द्वारा काउन्सिंलिंग हेतु अग्रिम तिथि नियत किये जाने का अनुरोध किया गया तथा प्रभारी महिला सैल को 01 प्रकरण में कोर्ट के समक्ष कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   16 दिन की तलाश का दर्दनाक अंत: नदी किनारे मिला लापता अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार का शव, बागेश्वर में शोक की लहर
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440