समाचार सच, हल्द्वानी। यहां कठघरिया के ग्राम धुनी नम्बर दो में एक कृषक की 22 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जल राख हो गयी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों की तत्परता से आस-पास के कृषकों की लगभग 200 एकड़ गेहूं की फसल को बचा लिया। अग्निशमन विभाग की गाड़ियों के पहुंचने से पहले क्षेत्र के लोगों ने ट्रैक्टरों के माध्यम से आग पर काबू पा लिया।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब चार बजे घुनी नम्बर दो गांव में बहादुर सिंह बिष्ट के 22 बीघा खड़ी गेहूं के खेत में आग लग गई। जिस कारण क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया। अचानक तेज हवाओं के कारण गेंहू के खेत में चारो ओर आग की लपटें फैल गयी। बहादुर के शोर मचाने से आस पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। अपनी सूझबूझ से किसी ने ट्रैक्टर और पानी के टैंक की मदद से आग पर काबू पा लिया। कृषक बहादुर सिंह बिष्ट ने बताया कि इस खेत से लगभग 70 कुंतल गेहूं पैदावार होती है। इस घटना से उनकी पूरी मेहनत में पानी फिर गया है। उन्होंने शासन-प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगायी है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


