गन्ना समर्थन मूल्य बढ़ने पर खुश हुए किसान! हल्द्वानी में सीएम धामी का गन्ना व पहाड़ी उत्पादों से हुआ सम्मान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड के किसानों में गन्ना समर्थन मूल्य बढ़ने को लेकर खुशी की लहर है। बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किसानों ने गर्मजोशी से स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री को प्रतीक के रूप में गन्ना भेंट किया। इसके साथ ही पहाड़ की उपज-गडेरी, माल्टा, अदरक और शहद से भरी टोकरी भी मुख्यमंत्री को सम्मानस्वरूप भेंट की गई। किसान मोर्चा ने गन्ना समर्थन मूल्य बढ़ाने को राज्य के लगभग तीन लाख गन्ना किसानों के लिए लाभकारी फैसला बताया।

यह भी पढ़ें -   भारतीय भाषाएँ राष्ट्रीय चेतना की धुरी हैंः कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

राज्य सरकार ने हाल ही में गन्ने के समर्थन मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। अब उत्तराखंड का गन्ना मूल्य पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से भी अधिक हो गया है। नए समर्थन मूल्य के अनुसार शीघ्र प्रजाति का गन्ना- ₹375 से बढ़कर ₹405 प्रति क्विंटल तथा सामान्य प्रजाति का गन्ना- ₹365 से बढ़कर ₹395 प्रति क्विंटल मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   कालाढूंगी में पर्यटकों की कार भीषण हादसे का शिकार, गाजियाबाद के दो सदस्यों की मौत, पाँच घायल

किसान नेताओं का कहना है कि यह निर्णय बताता है कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के प्रति कितनी गंभीर है।
मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने वालों में राजेंद्र सिंह बिष्ट, संदीप कुकसाल, हरीश सुनाल, नरेंद्र मेहरा, सोबन सिंह, भैरव खोलिया, रवीन्द्र रैकुनी और आनंदमणि भट्ट सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440