रेरा और विकास प्राधिकरण के विरोध में किसानों ने किया जमकर प्रदर्शन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रेरा और विकास प्राधिकरण के विरोध में शुक्रवार को किसानों ने आक्रोश जताया। उन्होंने इसके विरोध में प्रशासन के चलते जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा।

गौरतलब है कि जिलाधिकारी की ओर से भू संपदा नियामक प्राधिकरण (रेरा) के आधार पर कानून लागू करने की बात कही गई है। इस कानून के लागू होने से नियम के अनुसार भूखंड में प्लाटिंग करनी पड़ेगी। इस कानून के विरोध में गौलापार के ग्रामीण सड़क पर उतरे। इसके बाद प्रशासन को स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी। इस बीच शुक्रवार को भी किसान सड़क पर उतर आए।

बुद्ध पार्क में एकत्रित हुए किसानों ने प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया और जमकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि हल्द्वानी की भौगोलिक स्थिति कुछ अलग हैं, ऐसे में यहां पर रैरा एवं प्राधिकरण के लागू नही किया जा सकता। लेकिन प्रशासन अपनी मनमानी चला रहा है। इस कानून को यहां का किसान और जमीन से जुड़ा व्यवसायी नहीं मानेगा। इस दौरान ललित जोशी, महेंद्र पाल, संध्या डालाकोटी, नारायण पाल, हरीश दुर्गापाल, अर्जुन बिष्ट सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
इस बीच प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन चौकस रहा। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम प्रतितोष वर्मा, सीओ भूपेंद्र धौनी, सीओ लालकुआं संगीता, कोतवाल हरेन्द्र चौधरी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल प्रदर्शन स्थल पर तैनात रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी तहसील में डीएम का एक्शन मोड, लंबित राजस्व मामलों पर गिरी गाज, लापरवाह अधिकारी निलंबित, विभागीय जांच शुरू
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440