राज्य में तेजी से बढ़ रहा साहसिक पर्यटन : सतपाल महाराज

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से एक्सट्रम स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन दस दिवसीय 14 से 24 फरवरी तक ड्राइव उत्तराखण्ड अभियान का आयोजन कर रहा है। इस अभियान की शुरूआत दिल्ली से 14 फरवरी को फ्लैग ऑफ से होगा, जो 15 फरवरी को ऋषिकेश पहुंचेंगे। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य में साहसिक पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है। हमें खुशी है कि साहसिक उत्साही उत्तराखण्ड को दुनिया के आदर्श स्थलों में से एक मान रहे हैं। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद साहसिक पर्यटन पर आधारित अभियानों को व्यवस्थित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमें यकीन है कि इस तरह की गतिविधियां साहसिक प्रेमियों को उत्तराखण्ड आने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। एक्सएसओ के सह संस्थापक राज कपूर ने इस अभियान के बारे बताते हुए कहा कि एक 20 वर्षीय संगठन होने के नाते हम बेहद लोकप्रिय मोटरस्पोर्ट इवेंट चलाते हैं। इस वर्ष हमने अपनी टीम के साथ उत्तराखण्ड आने का फैसला किया है। प्रकृति की देन सुंदर राज्य में आने के लिए हमारी टीम रोमांचित है। उन्होंने बताया कि हमारी टीम पूरे उत्तराखण्ड की यात्रा करते हुए 16 व 17 को गुप्तकाशी, 18 को कौसानी, 19 व 20 को मुनस्यारी, 21 को बिनसर, 22 व 23 को कार्बेट नेशनल रिजर्व पहुंचेंगे। अपनी यात्रा के अंतिम पड़ाव पर जाते हुए 24 को दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगा। उन्होंने कहा कि इस 10 दिवसीय यात्रा के दौरान अपने अनुभवों को साझा करते हुए एक छोटी सी फिल्म भी बनायी जायेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   राष्ट्रीय एकता दिवस पर हल्द्वानी में जुटे पुलिसकर्मी और स्कूली बच्चे, एडीजी एपी अंशुमन ने जवानों के साथ देखा परेड का लाइव प्रसारण
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440