माल्टा उत्पादकों के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री का उपवास

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत आज नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के चौड़ीकरण के संघर्ष के आन्दोलनकारियों व उत्तराखण्ड़ के माल्टा उत्पादकों के समर्थन में अपनी एकजुटता प्रदर्शित करते हुए अपने देहरादून राजपुर स्थित आवास 18 ओल्ड़ मसूरी रोड़ पर एक घंटे मौन उपवास पर बैठे उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र कुमार ने भी मौन उपवास में भाग लिया। उपवास के समापन्न पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग का चौड़ीकरण को लेकर घाट क्षेत्र के लोग लम्बे समय से आन्दोलनरत है। उनकी भावना उनके साथ है। एक छोटी मांग है मगर सरकार केवल मोड़ कटान पर अड़ी पड़ी है। सरकार सड़क चौड़ीकरण से क्यों बचना चाहती है, वे समझ नहीं पा रहे, घाट क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ अगस्तमुनि विकासखण्ड़ के औरिंग गांव के काश्तकार अजीत सिंह कंड़ारी बेबसी मे अपने माल्टे के पेड़ों पर आरी चलाना चाहते है और उन्होने शासन से माल्टे के पेड़ काटने की अनुमति भी मांगी है। माल्टे से पेड़ लदे पड़े है मगर एमएसपी इतनी कम है कि खरीद केन्द्र तक ले जाने की ढुलाई भी उससे नही निकल पा रही है। उन्होने कहा कि यदि सरकार हल नहीं निकाल पाई तो वे फरवरी माह में अपना उपवास मुख्यमंत्री आवास अथवा सचिवालय के सम्मुख करेंगे। उन्होंने कहा की नंदप्रयाग-घाट के लोगों के साथ और औरिंग गांव के माल्टा किसान अजीत सिंह कंड़ारी के साथ अपनी एकजुटता जाहिर करने के लिये वे आज अपने अवास पर एक घंटा मौन उपवास पर बैठे हैं। उन्होने यह भी कहा कि सरकार इसका समाधान ढूढने में असफल होती है तो उन्हे विवश होकर सचिवालय अथवा मुख्यमंत्री अवास पर इसके लिये उपवास पर बैठना होगा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज गाजीपुर में बैठे किसान आन्दोलन के नेता राकेश टिकैत सहित पंजाब के किसान व प्रमुख कांग्रेस नेताओं से किसान आन्दोलन के सम्बन्ध में अपनी एकजुटता किसानों के साथ प्रदर्शित करने के सम्बन्ध में फोन पर बात की है।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार ने खोले जिम्मेदारियों के द्वार, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल समेत 6 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440