Father accused the son-in-law of assaulting the daughter living in her maternal home, submitted Tahrir
समाचार सच, हल्द्वानी। पिता ने अपने ही दामाद पर पुत्री के साथ मारपीट (Marpit) करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।
कुमाऊं कॉलोनी दमुवाढूंगा निवासी दिवानी राम ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री दीप्ति का अपने पति संदीप के साथ लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। जिसके चलते दीप्ति मायके में रह रही है। आरोप है कि बीते दिवस संदीप अपने दोस्तों के साथ उसके घर में घुस आया और दीप्ति के साथ गाली गलौज करने लगा। जब इसका विरोध किया गया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। आरोप है कि दामाद व उसके साथी धारदार हथियारों से लैस थे और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















