पिता ने लगाया एक युवक पर पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां काठगोदाम के ब्यूरा टंगर क्षेत्र की एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप उसके पिता ने हल्द्वानी के रहने वाले एक युवक पर लगाया है। पीड़ित पिता ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कर पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी।

काठगोदाम पुलिस में ब्यूरा टंगर क्षेत्र निवासी राकेश थापा पुत्र चंदन थापा ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें राकेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पुत्री से हल्द्वानी बनभूलपुरा लाइन नंबर 16 में रहने वाले दानिश पुत्र मो. मिराज ने मोबाइल से बात की थी। जब वह घर पहुंचा तो उसकी पुत्री वहां से गायब थी। उसकी हर जगह ढूंढ खोज भी की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। आरोप है कि उसी दिन से दानिश का मोबाइल भी बंद आ रहा है। उसका आरोप है कि उसकी पुत्री को दानिश बहला फुसलाकर ले गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: जानें 30 जुलाई 2026, गुरुवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440