पिता ने वार्ड ब्वॉय पर लगाया डॉक्टर पुत्री से छेड़छाड़ का आरोप, दी तहरीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल के वार्ड ब्वॉय ने अस्पताल की ही चिकित्सक के साथ छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस को सौंपी तहरीर में डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में तैनात देहरादून निवासी महिला चिकित्सक के पिता ने कहा है कि अस्पताल में ही कार्यरत वार्ड ब्वॉय चारू लंबे समय से उसकी पुत्री को परेशान करता आ रहा है। वह फोन पर लगातार उसे परेशान करता रहता है। बीती शाम भी आरोपी ने महिला चिकित्सक के साथ अश्लील हरकत की। इसकी शिकायत महिला चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के अलावा अपने परिजनों से की। इस पर महिला चिकित्सक के पिता ने दून से आकर कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   डीपीएस हल्द्वानी में गरबा की धूम, दही हांडी में भी दिखा विद्यार्थियों का दम, यमुना और गंगा सदन ने मारी बाजी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440