समाचार सच, देहरादून। वसंत विहार थाना पुलिस ने एक मृतका महिला के पिता की तहरीर पर कार्यवाही करते हुये मृतका के पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 306 आईपीसी आत्महत्या के उकसाने का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 27 अक्टूबर 2020 को महारानी बाग फेस-2 में विवाहित महिला द्वारा फांसी लगाने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल ले जाया गया था, जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया था। मृतका का पंचनामा की कार्यवाही उसके परिजनों के समक्ष मजिस्ट्रेट द्वारा की गई। तत्पश्चात चिकित्सकों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई, जिसमें मृत्यु का कारण हैंगिंग पाया गया। आज महिला के पिता द्वारा थाना बसंत विहार पर तहरीर दी कि उनकी पुत्री का विवाह 26 जून 2020 को सनोद पुत्र सोहनवीर निवासी भगवानपुर जनपद हरिद्वार के साथ हुआ था। उनकी पुत्री को पति सनोद, सोहनवीर (ससुर), सुरेशो (सास) तथा ससुराल पक्ष के अन्य व्यक्तियों द्वारा प्रताड़ित किया गया, जिसके फलस्वरूप उनकी पुत्री द्वारा आत्महत्या की गई। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर मृतका के पति सनोद, ससुर सोहनवीर, सास सुरेशो तथा ससुराल पक्ष के अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध थाना बसंत विहार पर मुकदमा अपराध सख्या 129/2020 धारा 306 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला का पति डॉक्टर इएसआई के पद पर सेलाकुई में तैनात है तथा महारानी बाग फेस-2 में किराए के मकान में रहता है। मृतका महिला के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 6 वर्ष व 3 वर्ष है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












