पिता ने दामाद को पुत्री की आत्महत्या के लिए बताया दोषी, दी तहरीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पिता ने पुत्री के द्वारा की गई आत्महत्या का दोष पति पर लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पिता का कहना है कि पुत्री की आत्महत्या के लिए उसका पति दोषी है। पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ज्ञात हो कि धान मिल निवासी उपासना राठौर की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के पिता राजेश कुमार निवासी प्रेमनगर कॉलोनी शाहजहांपुर ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। आरोप है कि उपासना का पति सुमित राठौर आये दिन शराब पीकर उसकी पुत्री के साथ मारपीट करता रहता था। जिसके चलते उसकी पुत्री ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसने आरोपी दामाद के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   पितरों की स्मृति में अनूठी पहल: श्राद्ध पक्ष में जंगलों में रोपे 300 फलदार पौधे, वन्यजीवों के भोजन और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440