लेन-देन को लेकर मारपीट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लेन-देन के मामले में एक युवक ने कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में द्वारिका पुरी, गैस गोदाम रोड निवासी कमल सिंह का कहना है कि उसका कामेश व सतपाल के साथ लेन-देन चल रहा है। आरोप है कि इसे लेकर वह दोनों अपने साथियों के साथ उसके घर में आ धमके और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके व उसके भाई मनोज के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। दोनों ने बेस अस्पताल में अपना उपचार कराया है। पीड़ित ने आरोपियों से जानमाल का खतरा बताया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440