नियमों की अनदेखी करने वालों पर दर्ज करे मुकदमा : अशोक कुमार

खबर शेयर करें

कोरोना से बचने के लिये 15 दिन की सावधानी जरूरी

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (अपराध) अशोक कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आगामी 15 दिन तक लोगों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि सतर्कता नहीं बरती तो इस संक्रमण को रोकना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने अनावश्यक रूप से बाहर घूमने वालों और मास्क न पहनने वालों के खिलाफ पुलिस से मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

डीजी (अपराध) अशोक कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचने की नई चुनौतियों को लेकर सोशल साइट पर लोगों के सवालों के जवाब दिए। कहा कि कोरोना से लड़ाई में जमातियों की पहली चुनौती पार करने में पुलिस-प्रशासन कामयाब रहे। 41 जमातियों में कोरोना संक्रमण पाया गया था, जो अब ठीक होकर अपने-अपने घरों को जा चुके हैं। तीसरे चरण में उत्तराखंड प्रवासियों को लाने और दूसरे राज्यों के लोगों को भेजने की प्रक्रिया चल रही है। दो लाख सात हजार लोगों ने प्रदेश में आने की इच्छा जताई है। इनमें से 70 हजार को ट्रेन और बसों के माध्यम से लाया जा चुका है। अन्य को 8-10 दिन में बुला लिया जाएगा। डीजी ने कहा कि काफी लोग कोरोना प्रभावित राज्यों से आ रहे हैं। इनके संक्रमित होने का खतरा है। ऐसे में अगले 15 दिन तक अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी है। कोरोना संक्रमित की पहचान करना मुश्किल है। ऐसे में बिना काम के घर से बाहर न निकलें। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों और उनके परिवारों की भी जिम्मेदारी है कि वह 14 दिन तक क्वारंटीन रहकर नियमों का पालन करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: किसी आकस्मिक या अकाल घटना (जैसे दुर्घटना, गंभीर बीमारी, हत्या या आत्महत्या) के कारण मृत्यु हो जाने पर कब किया जाता है श्राद्ध
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440