नैनीताल के भीमताल में भी हुए फिल्मी सितारे लॉकडाउन

खबर शेयर करें

पत्नी और बच्चों के साथ 3 हफ्तों से फंसे मनोज बाजपेयी

समाचार सच, नैनीताल। लॉकडाउन के कारण मानो थम सा गया है। जो जहां है, वहीं रहो के सिद्धान्त के चलते तमाम लोग इधर-उधर फंसे है। वहीं कुछ सेलेब्रिटी भी इससे अछूते नहीं है। इनमें फिल्मी सितारे मनोज बाजपेयी और दीपक डोबरियाल इन दिनों भीमताल क्षेत्र में फंसे हुए है, जो यहां एक शूटिंग के लिये आये हुए थे। उधर लॉकडाउन के चलते मुम्बई के पास अपने फार्म हाउस में फंसे सिनेअभिनेता सलमान खान भी मौज मस्ती करते हुए अपना समय बिता रहे हैं।

एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के मुताबिक मनोज बाजपेयी और दीपक डोबरियाल उत्तराखंड में नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में फंसे होने की जानकारी हैं। दोनों एक्टर्स वहां फिल्म की शूटिंग के लिए गए थे, लेकिन अचानक लॉकडाउन की घोषणा के बाद वे फिल्म की कास्ट और क्रू के साथ वहीं फंस गए। हालांकि सभी वहां सुरक्षित और स्वास्थ्य हैं।

ज्ञात हो कि ‘मनोज बाजपेयी और दीपक डोबरियाल एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे अचानक कोरोना महामारी ने दस्तक दे दी और लॉकडाउन के चलते उनके पास मुम्बई जाने का कोई साधन नहीं था। जिसके कारण वह यहां पिछले तीन हफ्तों से फंसे हैं। जब तक लॉकडाउन नहीं हटता वे कुछ नहीं कर सकते। मनोज बाजपेयी का परिवार उनके साथ है। जबकि दीपक अकेले आये है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440