रुद्रपुर में जमीन घोटाले से जुड़ा आत्महत्या कांड, 26 नामजद पर एफआईआर

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। थाना आईटीआई क्षेत्र से जुड़े एक बड़े जमीन घोटाले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। कथित धोखाधड़ी, आर्थिक नुकसान और लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान एक युवक ने हल्द्वानी के एक होटल में खुद को गोली मारकर जान दे दी। मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 26 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परविंदर सिंह पुत्र तेजा सिंह, निवासी ग्राम पैगा मंदिर फार्म, कोतवाली ऊधमसिंहनगर ने थाना आईटीआई में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने और उनके भाई सुखवंत सिंह ने बक्सौरा-कुंडा क्षेत्र में करीब 7 एकड़ भूमि बलवंत सिंह उर्फ काला और कुलवंत सिंह से खरीदी थी। बाद में विक्रेताओं ने यह कहकर हाथ खड़े कर दिए कि उक्त भूमि पहले ही काशीपुर के कुछ प्रॉपर्टी डीलरों को बेची जा चुकी है और अब सौदा उन्हीं से करना होगा।

इसके बाद पीड़ितों ने प्रॉपर्टी डीलर अमरजीत सिंह, आशीष चौहान उर्फ पटवारी और कुलविंदर सिंह से 6.84 एकड़ जमीन 34 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से खरीदने का समझौता किया। आरोप है कि रजिस्ट्री के दिन 50 लाख रुपये लेकर पहुंचने के बावजूद जमीन की रजिस्ट्री नहीं की गई और लगातार बहाने बनाकर मामला टालते रहे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में सुबह 5 बजे बिजली विभाग की बड़ी छापेमारी, 108 मामलों में एफआईआर की तैयारी; मीटर सीज

परविंदर सिंह का आरोप है कि विवाद सुलझाने के लिए उनके रिश्तेदार सुखवंत सिंह पन्नू को आगे किया गया, लेकिन उन्होंने भी विपक्षियों से मिलीभगत कर बाजपुर रोड स्थित विमल कुमार के प्लॉट का 4 करोड़ 5 लाख रुपये में सौदा करवा दिया। इस पूरे प्रकरण में आरोपियों द्वारा पीड़ितों से 1 करोड़ 2 लाख रुपये खातों में ट्रांसफर करवाए गए और 2 करोड़ 80 लाख रुपये नकद ले लिए गए। इस तरह कुल 3 करोड़ 82 लाख रुपये की कथित ठगी की गई।

यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि के तीसरे दिन मां देवी चंद्रघंटा की पूजा विधि, जानें मंत्र, आरती और पौराणिक कथा

आरोप है कि न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई गई और न ही रकम लौटाई गई। लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से परेशान होकर सुखवंत सिंह ने 10 जनवरी 2026 की रात हल्द्वानी स्थित देवभूमि होटल के एक कमरे में कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मृतक के भाई ने अमरजीत सिंह, दिव्या, रविंद्र कौर, लवप्रीत कौर, कुलविंदर सिंह उर्फ जस्सी, हरदीप कौर, आशीष चौहान व उसकी पत्नी, गिरवर सिंह, महीपाल सिंह, शिवेंद्र सिंह, विमल व उसकी पत्नी, देवेंद्र, राजेंद्र, गुरप्रीत सिंह, जगपाल सिंह, जगवीर राय, मनप्रीत कलसी, अमित, मोहित, सुखवंत सिंह पन्नू, वीरपाल सिंह पन्नू, बलवंत सिंह बक्सौरा, बिजेंद्र, पूजा और जहीर (गड्ढा कॉलोनी) समेत अन्य लोगों को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। सभी आरोपियों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440