हल्द्वानी में वी-मार्ट शोरूम में आग लगने से अफरा-तफरी, पुलिस की तत्परता से आग पर पाया काबू

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां कालाढूंगी मार्ग स्थित रात करीब 10 बजे वी-मार्ट में शोरूम में आग लगने से आस-पास में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर पहुंची हीरा नगर चौकी पुलिस व दमकल विभाग की तत्परता से आग पर काबू पा लिया और एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

जानकारी के अनुसार मुखानी चौराह के समीप कालाढूंगी मार्ग स्थित वी-मार्ट के शटर के वेल्डिंग रिपेयरिंग का कार्य चल रहा था। तभी वेल्डिंग की चिंगारी मार्ट के बाहर नीचे रखे गत्ते व पॉलीथीन में गिरने से उसमें आग लगी गयी। देखते देखते वहां आग की लपटे उठने लगी। अचानक आग की लपटे देखते ही मार्ट कर्मचारी व वेल्डिंग का कार्य करने वाले घबरा गये। इस आग से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। मार्ट के सामने ही हीरा नगर चौकी पुलिस को सूचना मिली तो चौकी इंचार्ज स्वयं अपनी पुलिस टीम के साथ वहां पहुंच गये और दमकल विभाग को भी सूचना दी। सूचना में पहुंची दमकल विभाग व पुलिस कर्मियों की तत्परता से करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया और क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। इस दौरान सूचना पर दमकल की तीन गाड़िया पहुंची थी। वेल्डिंग का कार्य मार्ट का शटर बंद करके किया जा रहा था इसलिये आग मार्ट के बाहर ही लगी थी। दमकल विभाग व हीरा नगर पुलिस की सूझबूझ के कारण तत्काल आग पर काबू पाते हुए शोरूम के अंदर रखे कपड़े व वस्तुओं में आग लगने से बच गये। लेकिन आग का धुआं शोरूम के अंदर भर गया था। समाचार लिखे जाने पंखे के माध्यम से शोरूम के अंदर भरे धुएं को बाहर निकाले जाने का कार्य किया जा रहा है।
इधर मार्ट के मैनेजर द्वारा बताया गया है कि शोरूम के अंदर रखे कपड़े व अन्य वस्तुऐं बच गयी। तत्काल आग पर काबू पाने से भारी नुकसान होने से बच गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रचनात्मकता और साहित्य का संगम बना ‘अभिव्यक्ति-2026’, डीपीएस हल्द्वानी में तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज़
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440