होलसेल फुटवेयर की शॉप में लगी आग, लाखों का माल जल कर खाक

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित एक होलसेल फुट वेयर की शॉप में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इस हादसे में दुकान रखा माल जलकर खाक हो गया। सूचना में पहुंची अग्निशमन की टीम ने तीन वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में जलिस अहमद निवासी खेड़ा रुद्रपुर भारत फुटवेयर नाम से होलसेल की दुकान है। बीते सुबह लगभग लगभग साढ़े 11 बजे जब वह दुकान में पहुंचा तो दुकान से धुंआ उठ रहा था, जिसके बाद अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी गई। जब तक अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची तब तक आग ने दुकान को पूरी तरह से घेर लिया था। अग्निशमन टीम ने तीन वाहनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी जलिस अहमद ने बताया कि यह दुकान उसने आवास विकास निवासी प्रशांत से किराए पर ली थी। इस हादसे में दुकान में रखा लाखों का माल जलकर स्वाहा हो है। आशंका जताई जा रही है की आग लगने की वजह शॉट सर्किट हो सकती है। अग्निशमन की टीम नुकसान और आग के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   ब्रिगेडियर डॉ. पी. एस. भंडारी की पहल पर श्री आनंद आश्रम वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440