बेडशीट, पर्दों की दुकान में लगी शार्ट सर्किट से आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां पटेल चौक स्थित एक बेडशीट पर्दों की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। जिससे दुकान के अंदर रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। राहगीरों, व्यापारियों व पुलिस व दमकल कर्मियों की तत्परता से इस मुख्य बाजार में एक बड़ा अग्निकांड होने से बच गया। जबतक आग अपना विकराल रूप लेती तब तक सूचना पर पहुंची दमकल के दो वाहनों ने पुलिस व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

प्राप्त जानकारी के गौजाजाली निवासी नईम अंसारी व शहनाबाज ऊर्फ शानू की पटेल चौक शारदा मार्कट के निकट अंसारी फर्निशिंग नाम से बेडशीट पर्दाे की दुकान है। दुकान स्वामी ने बताया कि बुधवार को सहरी करने बाद जब नवाज पढ़ कर जैसे ही 7 बजे घर पहुंचे तो दूरभाष पर फोन आया कि उनकी दुकान से धुआं उठ रहा है। वह दुकान पहुंचे तो उनके होश उड़ गये, दुकान में आग लगी हुई थी। स्थानीय लोगों द्वारा दी गयी तुरंत घटना की सूचना पर दमकल व पुलिस विभाग भी पहुंच गयी। आग दूसरी दुकानों की ओर बढ़ती तब तक दोनों विभाग की तत्परता और वहां पहुंचे व्यापारियों की मदद से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया तब तक दुकान के अंदर रखे पर्दे, बेडशीट चादरें आदि महंगे वस्तुऐं जलकर राख हो चुकी थी। इस दौरान आग बुझाते समय नासिर नाम एक व्यापारी भी चोटिल हो गया है। पीड़ित दुकान मालिक का कहना है कि लगभग 50 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। इस आग पर काबू पाने में एसआई मंगल सिंह तथा दमकल विभाग के एसआई मिन्द्रर पाल सिंह तथा उनकी टीम व स्थानीय व्यापारियों का प्रयास रहा।

यह भी पढ़ें -   टनकपुर की अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस-2024 में हासिल की सफलता

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440