नवाबी रोड में शार्ट सर्किट से विद्युत पोल में लगी आग, मची अफरा-तफरी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नवाबी रोड में बीती देर रात एक विद्युत पोल में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गयी। जिससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पहुंची दमकल कर्मियों की सूझबूझ से आग पर काबू पाया।
बीते बुधवार की देर रात को दमकल विभाग को सूचना मिली कि नवाबी रोड में डा. पुनीत अग्रवाल अस्पताल के पास बिजली के खंभे में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंच गया। इस बीच किसी भी अनहोनी को देखते हुए पूरे इलाके की बिजली भी काट दी गई थी। जिसके बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी सुचारू कर दी गयी थी।

यह भी पढ़ें -   लगातार तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 10 दिनों में करीब 5 रुपये महंगा हुआ ईंधन

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440