डीपीएस हल्द्वानी में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से “नशे की लत एवं विकसित भारत” विषय पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नशे से दूर रहने वाला जागरूक युवा ही मजबूत समाज और विकसित भारत की आधारशिला बन सकता है।

कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह राजवार मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में शामिल हुए। उनके साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निश्चिकांत जोशी, बाल संरक्षण अधिकारी पल्लवी तिवारी, समाजसेवी योगिता बहुगुणा एवं प्रदीप बिष्ट मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या रंजना शाही, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी कार्यक्रम का हिस्सा बने।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने संस्कृत गीत और उत्तराखंड के लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर भारतीय संस्कृति एवं स्थानीय लोक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

यह भी पढ़ें -   गौलापार में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, निःशुल्क बांटे फलदार पौध

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत नशे पर आधारित नुक्कड़ नाटक रहा। नाटक के माध्यम से नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, इसके सामाजिक एवं व्यक्तिगत दुष्परिणाम तथा इससे बचाव के उपायों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति के जरिए संदेश दिया कि किसी भी सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत जागरूकता से होती है।

मुख्य वक्ता योगेश सिंह राजवार ने विद्यार्थियों से नशे से पूरी तरह दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वयं जागरूक रहने के साथ अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जिम्मेदार निर्णय लेने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 अगस्त 2026, शुक्रवार,जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निश्चिकांत जोशी ने भी नशे की लत से होने वाले नुकसान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं को नशे से बचाने में परिवार, विद्यालय और समाज की सामूहिक भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे जैसी बुराइयों से हमेशा दूरी बनाए रखने की अपील की।

इस अवसर पर प्रदीप बिष्ट ने अभिभावकों की भूमिका पर विचार रखते हुए विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के जागरूक और प्रतिभाशाली विद्यार्थी ही आने वाले समय में देश के विकास की दिशा तय करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, प्रधानाचार्या, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। जागरूकता सत्र ने विद्यार्थियों को स्पष्ट संदेश दिया कि नशामुक्त युवा ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की मजबूत नींव हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440