समाचार सच, देहरादून। देहरादून के घंटाघर स्थित गैलॉर्ड बेकरी में देर रात भीषण आग लग गई। आग से लाखों रुपए का नुकसान होने की बात कही जा रही है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की चार गाडिय़ों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात्रि समय लगभग 12.45 बजे घंटाघर पिकेट ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मियों को घंटाघर स्थित के गेलार्ड बेकरी से धुआ निकलता हुआ दिखाई दिया। जिस पर उनके द्वारा तत्काल उक्त सूचना कंट्रोल रूम तथा फायर स्टेशन देहरादून को दी तथा दुकान स्वामी को मौके पर बुलाया गया। सूचना पर थाना कोतवाली नगर से पुलिस बल तथा फायर स्टेशन देहरादून से दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। दमकल के 04 वाहनों द्वारा लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से बेकरी में रखा लगभग सारा सामान नष्ट हो गया। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट के कारण आग का लगना प्रतीत हो रहा है। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच करते हुए उससे हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



