दूसरों की जान बचाते हुए अपनी जान गंवाने वाले शहीदों को दी श्रद्धांजलि
समाचार सच, हल्द्वानी (नीरू भल्ला)। दूसरों की जान बचाते हुए अपनी जान गंवाने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह बुधवार से शुरू हो गया है। 20 अप्रैल तक चलने वाले इस सप्ताह के पहले दिन जागरूकता रैली निकाली गई।
इस दौरान एफएसओ संजीवा कुमार ने फायर ब्रिगेड की स्थापना के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1944 में आज के ही दिन मुंबई बंदरगाह पर एसएस फोर्ट स्टीकिन नामक मालवाहक पोत पर हुए भीषण अग्निकांड में 66 अग्निशमन कर्मी शहीद हो गए थे। तभी से हर साल 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया जाता है। उसके बाद एक सप्ताह तक अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। सेवा सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर शहीद शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्घांजलि दी गई। इसके बाद जागरूकता रैली निकाली घ्गई। जो तीनपानी बाईपास स्थित फायर स्टेशन से शुरू होकर नैनीताल रोड, काठगोदाम से दोनहरिया, रामपुर रोड होते हुए वापस फायर स्टेशन पर पहुंच कर समाप्त हुई। एफएसओ ने बताया कि 20 अप्रैल तक आयोजित होने वाले सेवा सप्ताह में विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक करने के साथ ही आग से बचाव के तरीके भी सुझाए जाएंगे। इसके अलावा स्कूलों, मिल-कारखानों में भी कार्यक्रम कर आग से बचाव की जानकारी दी जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















