फायरिंग मामलाः पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन ने गिरफ्तारी के बाद मीडिया को दी यह सफाई…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। हरिद्वार जिले में खानपुर विधायक उमेश कुमार के दफ्तर पर 26 जनवरी को हुई फायरिंग के आरोप में पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन को देहरादून से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें हरिद्वार भेज दिया, जहां पुलिस हिरासत में प्रणव सिंह चैंपियन ने मीडिया से बातचीत की।

इस दौरान प्रणव सिंह चैंपियन ने अपनी गिरफ्तारी को अन्याय करार देते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने हमारे और महल के ऊपर गोलियां चलाईं, उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मेरे स्टाफ के साथ मारपीट की गई, लेकिन जब हमने अपनी रक्षा में कार्रवाई की, तो मुझे गिरफ्तार कर लिया गया। यह साफ तौर पर अन्याय है।

वहीं, इस मामले में प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी, कुंवरानी देवयानी सिंह ने भी बयान दिया। उन्होंने खानपुर विधायक उमेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। कुंवरानी देवयानी सिंह ने कहा कि पहले बदतमीजी उमेश कुमार ने की है। वह मेरे घर में घुसा था। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने 26 जनवरी को चैंपियन के दफ्तर में घुसकर गोलीबारी देखी, तो उन्होंने कहा कि वह वहां नहीं थीं और उन्होंने कुछ नहीं देखा।

यह भी पढ़ें -   दीपावली से पहले हल्द्वानी बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

उमेश कुमार ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सीएम धामी ने मेरी शिकायत सुनी है और पुलिस ने मेरे दफ्तर से सीसीटीवी फुटेज भी लिया है। इसके अलावा, चैंपियन की पत्नी के आरोपों पर भी उन्होंने सफाई दी और कहा कि उनके आरोप झूठे हैं।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 3 नवंबर 2026, मंगलवार | कार्तिक कृष्ण नवमी पर इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और तरक्की के अवसर, कुछ को रहना होगा सतर्क

ज्ञात हो कि आरोप है कि 26 जनवरी को प्रणव सिंह चौंपियन अपने समर्थकों के साथ उमेश कुमार के रुड़की दफ्तर में घुसे, जहां उन्होंने स्टाफ के साथ मारपीट की और फायरिंग की। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे लेकर विवाद और बढ़ गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440