समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हिन्दू धर्म मे कई ऐसे रीति रिवाज हैं जिन्हें करने से भगवान प्रसन्न होते हैं। साथ ही ग्रह बाधा भी दूर होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल से व्यक्ति का जीवन सीधे तौर पर प्रभावित होता है। कुंडली में स्थित ग्रह जब शुभ परिणाम देते हैं तो जातक को जीवन में खुशहाली नजर आती है, वहीं जब शनि और राहु-केतु जैसे ग्रह अशुभ परिणाम देते हैं तो व्यक्ति का जीवन अनेक प्रकार की परेशानियों से घिर जाता है।
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की अशुभ दशा को शांत करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, लेकिन कुछ उपाय काफी महंगे होते हैं जो सब नहीं कर पाते। ऐसे में जानते हैं उज्जैन के ज्योतिष आचार्य रवि शुक्ला से ग्रहों की दशा को शांत करने आसान व सरल उपाय।
साप्ताहिक ग्रह शांति के उपाय
रविवार
रविवार का दिन सूर्य भगवान को समर्पित है। इस दिन गाय को गेहूं की रोटियां खिलानी चाहिए। साथ ही अगर इस दिन बंदरों की भी सेवा की जाए जैसे गुड़ और चना खिला कर भोजन कराया जाए, तो सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
सोमवार
सोमवार का दिन भगवान शिव के साथ चंद्रमा को भी समर्पित है। चंद्रमा मन के स्वामी होते हैं। मन की चंचलता, तनाव, अनिद्रा आदि के लिए सोमवार को मछली को आटे की गोलियां खिलानी चाहिए। साथ ही सफेद गौ माता को आटे की लोई और पानी पिलाना चाहिए। ऐसा करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं।
मंगलवार
हनुमानजी की कृपा से मंगल और शनि दोनों से राहत मिलती है। इस दिन मंगलदेव को प्रसन्न करने के लिए बंदरों को चना और गुड़ खिलाना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। वहीं हनुमानजी भी प्रसन्न होते हैं।
बुधवार
अगर आपकी कुंडली में भी बुध देव अच्छे नहीं हैं, तो बुधवार के दिन बुध देव को समर्पित है. इस दिन गाय को हरी घास और चारा खिलाना चाहिए. ऐसा करने से कुंडली का बुध ग्रह मजबूत होता है.
गुरुवार
हिन्दू धर्म में गौ माता को माता का दर्जा दिया गया है। गुरुवार के दिन गाय को आटा और गुड़ खिलाना शुभ माना गया है. इसके अलावा इस दिन कबूतरों को दाना खिलाएं इससे राहु देव प्रसन्न होते हैं, जिससे राहु का प्रकोप कम होता है।
शुक्रवार
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलाना शुभ माना जाता है। इस दिन ऐसा करने से शुक्र देव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।
शनिवार
शनि महाराज को प्रसन्न करने के लिए यह दिन शुभ है। इस दिन काले कुत्ते को उड़द की बड़ी खिलाना अच्छा माना गया है। इसके अलावा सरसों के तेल में बनी हुई कुछ दूसरी चीजें भी खिला सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। जिससे शनि का प्रकोप दूर हो जाता है। वहीं राहु-केतु की कृपा पाने के लिए इस दिन पक्षियों को बाजरा खिलाना चाहिए।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



